ads

ग्रेटर नोएडा में 21 अगस्त 2025 को एक महिला निक्की (आयु लगभग 26–28 वर्ष) की जिंदा जलाकर हत्या की गयी

 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मेकओवर आर्टिस्ट निक्की हत्याकांड में आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद कई और खुलासे हुए है। सामने आया है कि शादी के बाद निक्की ने ससुराल में घर पर ही ब्यूटी पार्लर खोला था। पति विपिन भाटी कोई काम नहीं करता था और ब्यूटी पार्लर बंद कराने के लिए आए दिन मारपीट करता था। आरोप है कि उसने कस्टमर के साथ भी मारपीट की तो परेशान होकर निक्की ने 6 महीने पहले पार्लर बंद कर दिया था। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पब्लिक से दूरी बनाते हुए अकाउंट को प्राइवेट कर लिया था। इसके बावजूद विपिन आए दिन मारपीट और झगड़ा करता था।


उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के कासना कोतवाली इलाके के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की क्रूरता से हत्या कर दी गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बर्बरता से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दिल दहलाने वाली घटना के बाद मृतका महिला की बहन और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 


निक्की की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और देवर विपिन ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। बर्बरता से उसे पीटा गया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया। उसने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान कंचन ने मारपीट और आग लगाते हुए आरोपियों का वीडियो बना लिया। 

No comments

Powered by Blogger.