ads

पाकिस्तान के खिलाफ बड़े फैसले: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम ने उठाये


 पंजाब के अमृतसर में अटारी एकीकृत चेकपोस्ट से सुबह के दृश्य। पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से एकीकृत चेकपोस्ट अटारी को बंद करने का फैसला किया है। जो लोग (पाकिस्तानी नागरिक) वैध अनुमोदन के साथ सीमा पार कर गए हैं, वे 1 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ बड़े फैसले: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम ने उठाये

पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। इनमें एक नेपाली नागरिक है। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला 22 अप्रैल को उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए। इधर, सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ बड़े फैसले: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम ने उठाये

इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि हमले का मास्टर माइंड लश्कर-ए तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है, जो पाकिस्तान में मौजूद है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमले में 5 आतंकी शामिल थे। इनमें से दो लोकल और 3 पाकिस्तानी आतंकी थे।

पाकिस्तान के खिलाफ बड़े फैसले:

1. भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया गया।

2. अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को इस रास्ते से लौटने के लिए 1 मई तक का वक्त दिया गया है।

3. पाकिस्तानी नागरिक अब भारत दौरा नहीं कर सकेंगे। भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द।

पाकिस्तान के खिलाफ बड़े फैसले: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम ने उठाये

4. नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाईकमीशन में तैनात पाकिस्तानी डिफेंस एडवाइजर्स को भारत छोड़ने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है।

5. दोनों हाई कमीशन में तैनात कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 की जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.